फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An elderly man died in Rasiya Khanpur village, bringing the death toll to 11.

Pilibhit News: रसिया खानपुर गांव में वृद्ध की मौत, मृतकों की संख्या हुई 11

Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 16 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
An elderly man died in Rasiya Khanpur village, bringing the death toll to 11.
बीसलपुर। बुखार प्रभावित गांव रसिया खानपुर निवासी एक और वृद्ध की बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जांच में डेंगू के लक्षण मिले थे। स्वास्थ्य विभाग जांच कराने की बात कह रहा है। गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
विज्ञापन


गांव के आमिर खान ने बताया कि उनके पिता आमीन खां (65) पुत्र अहमद नजीर पिछले एक सप्ताह पहले बुखार की चपेट में आ गए थे। उन्हें बरेली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। आमिर ने बताया कि इलाज करने वाले डॉक्टर ने उनके पिता को डेंगू से पीड़ित होना बताया था। इस तरह गांव में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.आलमगीर का कहना है कि मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed