फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An accident happened a few steps before the destination, created chaos

Pilibhit News: मंजिल से चंद कदम पहले हो गया हादसा, मचा कोहराम

Sat, 25 May 2024 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
An accident happened a few steps before the destination, created chaos
न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी
पीलीभीत। उर्स में शामिल होने जा रहे जायरीन की ट्राॅली मंजिल से चंद कदम पहले ही हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इससे आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को अस्पताल के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के गांव भरा पचपेड़ा में स्थित बाबा सैय्यद की मजार पर हर वर्ष दो दिवसीय उर्स का आयोजन होता है। इसमें दूरदराज से जायरीन पहुंचते है। उर्स का शुक्रवार को पहला दिन था। इसी के चलते थाना अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूड़ा कैमोर होते हुए देवहा नदी के किनारे कच्चे मार्ग से यहां पहुंचने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षर्शियों का कहना है कि मजार से लगभग 400 मीटर पहले चालक ने सामने से आ रही बाइक को बचाने के कोशिश में ट्रैक्टर को कच्चे मार्ग से नीचे उतार दिया। इससे ट्रॉली में लगा एंगल हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ट्रॉली में सवार 25 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। इससे आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से लोगों को सीएचसी न्यूरिया ले जाया गया। जहां हालात गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
-
ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार थे 60 से अधिक लोग
विभागीय अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे है। प्रयासों के बाद भी लोग कृषि वाहन पर सवारियों को बैठाकर ले जा रहे है। झुलसे लोगों की साथ आए तीमारदारों की माने से तो ट्राॅली पर करीब 60 से ज्यादा लोग थे।
-
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए लोगों की सूची
अनाविया फातिमा (11) वर्ष पुत्री शमीउद्दीन, गांव बरा मझलिया, नूर फातिमा (06) वर्ष पुत्री तारिफ रसूला गांव रसूला फरदिया, अशकारा बेगम (35) वर्ष पत्नी मोहम्मद जीशान गांव रसूला फरदिया, मंतशा बी (18) वर्ष पुत्री फरमूद अली गांव रसूला फरदिया, फातिमा (65) वर्ष पत्नी अलाउद्दीन गांव रसूला फरदिया, महविश (45) वर्ष पत्नी इस्तेखार अहमद गांव रसूला फरदिया, मेराज बी (12) वर्ष पुत्री मोहम्मद आसिफ रसूला फरदिया, अलशिफा (09) वर्ष पुत्री मोहम्मद रईस गांव रसूला फरदिया, शहाना (40) वर्ष पत्नी रफीक अहमद गांव रसूला फरदिया, हमजा (06) वर्ष पुत्री वसीम गांव रसूला फरदिया, माहिरा (06) वर्ष पुत्री मोहम्मद नदीम गांव रसूला फरदिया, हिवा फातिमा (12) वर्ष पुत्री मोहम्मद यामीन गांव रसूला फरदिया, जैनव (24) वर्ष पत्नी शमशाद गांव रसूला फरदिया, गुलनाज बी (22) वर्ष पुत्री सादिक अली गांव रसूला फरदिया, शबाना (43) वर्ष पत्नी सादिक गांव रसूला फरदिया, सादिक (45) वर्ष पुत्र सौकत गांव रसूला फरदिया, जायदा बेगम (50) वर्ष पत्नी शफीक अहमद गांव बरा मझलिया, रेशमा (40) वर्ष पत्नी तौशीफ अहमद गांव बरा मझलिया, नायजा (10) वर्ष पुत्री तौशीफ अहमद गांव बरा मझलिया, शबाना बेगम (43) वर्ष पत्नी सादिक अली गांव रसूला फरदिया, आलिया फातिमा (9) वर्ष पुत्री मोहम्मद तारिक गांव रसूला फरदिया, अलीज़ा (22) वर्ष पुत्री मुख्तार अहमद गांव रसूला फरदिया, हाजरा बेगम (60) वर्ष पत्नी बरकात अहमद गांव रसूला फरदिया, मरयम (02) वर्ष पुत्री शारिक गांव रसूला फरदिया, बुशरा (25) वर्ष पत्नी शारिक गांव रसूला फरदिया थाना अमरिया।

--
हादसे के दौरान लग गई आग



करंट जैसे ही ट्राॅली में उतरा लाइन ट्रिप हो गई। इससे ट्राॅली में रखे पुआल में अचानक आग लग गई। हालांकि अन्य लोगों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया।

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

न्यूरिया सीएचसी में उपचार लेते झ़लसे लोग । स्रोत - कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed