फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amria god swallowed the crematorium

अमरिया में देवहा ने निगला श्मशान घाट

Mon, 08 Apr 2019 09:10 PM IST
पवन चंद्रा पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Published by: पवन चंद्रा Updated Mon, 08 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Amria god swallowed the crematorium
Amria god swallowed the crematorium - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
शारदा और देवहा नदी का कहर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी ने श्मशान घाट समेत कई एकड़ जमीन निगल ली। आसपास के गांवों में कटान जारी है। वहीं रमनगरा बुझिया और नलडेंगा इलाके में शारदा तेजी से कटान कर रही है। भाजपा नेता संजय गंगवार ने अमरिया क्षेत्र के बाढग़्रस्त इलाकों को दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

अमरिया। देवहा नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार को गिरावट होने के बाद कटान और तेज हो गया है। जगत गांव स्थित तीन बीघे में बना श्मशान घाट नदी में समा गया है। इसके अलावा गांव खली नवादा, विसनपुर, भरा मझलिया, नगरिया कॉलोनी, हिमकनपुर आदि में नदी कृषि भूमि का काटती हुई तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। नदी अब तक जगत गांव के जसवीर सिंह की तीन एकड़, केवल सिंह की सात, राम सिंह की एक, गुरविंदर सिंह की दो, इकबाल सिंह की छह, अवतार सिंह, जरनैल सिंह, वचन सिंह, गुरदयाल सिंह, हरजिंदर सिंह की चार-चार एकड़ जमीन को निगल चुकी है।  इधर, बाढ़ प्रभावित गांवों में पांचवें दिन भी किसी अधिकारी के न पहुंचने से बाढ़ पीड़ितों में खासी नाराजगी है।  
विज्ञापन

माधोटांडा। रमनगरा बुझिया क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बाद कटान और तेज हो गया है। यदि कटान के हालात ऐसे ही रहे तो रमनगरा बुझिया गांव का अस्तित्व ही मिट जाएगा। देर शाम नायब तहसीलदार शेरबहादुर सिंह, लेखपाल पूरन सिंह और राजेश कुमार रमनगरा बुझिया पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजने का आश्वासन दिया। यहां नदी ने केवल सिंह, गुरप्रीत सिंह, जोगेंद्र कौर, स्वर्ण सिंह की 20 एकड़ कृषि भूमि काट दी है। ग्राम प्रधान प्रशांत साना के नेतृत्व में सिखों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि अब तक क्षेत्र में कोई बचाव कार्य नहीं कराया गया है। यदि कार्य कराए जाते तो इलाका बाढ़ की चपेट में आने से बच सकता था। डीएम ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में स्वर्ण सिंह, प्रकट सिंह, जस्सा सिंह, अमरजीत सिंह, गुरवंत सिंह, सज्जन सिंह, मंगा सिंह, अमरीक सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नलडेंगा क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कटान की गति तो कम रही, लेकिन तीन नंबर स्पर के अपस्ट्रीम में कटान जारी रहा। नदी मार्जनल बांध से मात्र बीस मीटर दूर रह गई है। यहां एक ठेकेदार ने मजदूरों से नदी किनारे मिट्टी भरे बोरे डालकर खानापूरी कर दी। इसके विरोध में बाढ़ पीड़ितों ने दूसरे दिन भी नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम से मिलकर बचाव कार्य तेज कराने की गुहार की।


भाजपा नेता ने किया बाढग़्रस्त गांव का दौरा
पीलीभीत। भाजपा नेता संजय गंगवार ने बृहस्पतिवार को अमरिया क्षेत्र के गांव जगत, बरादुनवा और मझलिया का दौराकर कटान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं जानीं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से देवहा नदी कटान कर रही है, लेकिन कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है। नदी जगत, बरादुनवा और मझलिया गांव से महज सौ मीटर दूरी पर है। यदि यहां बचाव कार्य जल्द नहीं हुए तो नदी गांवों का अस्तित्व ही खत्म कर देगी। भाजपा नेता ने बाढ़पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इधर, भाजपा नेता ने डीएम मासूम अली सरवर से मुलाकात कर उन्हें प्रभावित किसानों की सूची सौंपी। भाजपा नेता ने बताया कि डीएम को बाढग़्रस्त क्षेत्रों में हो रहे कटान की जानकारी देने के साथ ही प्रभावित किसानों की सूची सौंप दी है। डीएम ने जल्द ही सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed