फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amidst the allegations, BJP gave us the feeling of a strong organization

Pilibhit News: आरोपों के बीच भाजपा ने दिलाया मजबूत संगठन का एहसास

Fri, 18 Oct 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Amidst the allegations, BJP gave us the feeling of a strong organization
गन्ना समिति के चुनाव में र्निविरोध अध्यक्ष बनने पर मिठाई ​खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष संजीव प्रताप
पीलीभीत। गन्ना समिति के चुनाव में भाजपा ने मजबूत संगठन का एहसास दिला दिया। जिलेभर में अधिकतर उसके ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, डेलीगेट और निदेशक निर्विरोध चुने गए। इस दौरान सपा ने सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सपाइयों का कहना था कि ऐसी किलेबंदी की गई कि उनके उम्मीदवार नामांकन तक नहीं कर सके।
विज्ञापन


गन्ना समिति के चुनाव में भाजपा संगठन ने शुरू से ही मेहनत की। कार्यकर्ताओं ने एक-एक किसान मतदाता से संपर्क किया। इधर सपाई उनके उम्मीदवारों को नामांकन न करने देने का आरोप लगाने तक ही सीमित रहे। नतीजा आया तो वह भाजपा के पक्ष में रहा। अधिकतर सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार ही काबिज हुए।
विज्ञापन

--
किसानों ने एकतरफा भाजपा को समर्थन दिया है। इससे भाजपा के प्रति उनका कितना प्रेम है यह साफ हो गया है। आरोप जीतने वाले पर हमेशा लगते हैं। यह सब कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा


--
भाजपा ने सत्ता में रहकर सदैव शक्तियों का दुरुपयोग किया है। डेलीगेट चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवारों का पर्चा ही नहीं लिया गया। पहले ही गेट को बंद कर दिया गया। जब प्रतिस्पर्धा ही नहीं हुई तो कैसा चुनाव। प्रशासन ने भी सत्तारूढ़ दल का साथ दिया। इससे आगामी चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। 2027 में सपा की सरकार बनना तय है। आम जनता और किसान सपा के साथ हैं।
- जगदेव सिंह जग्गा, सपा, जिलाध्यक्ष

गन्ना समिति के चुनाव में र्निविरोध अध्यक्ष बनने पर मिठाई खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष संजीव प्रताप

गन्ना समिति के चुनाव में र्निविरोध अध्यक्ष बनने पर मिठाई खिलाते भाजपा जिलाअध्यक्ष संजीव प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed