फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amid uproar in the Nagar Panchayat, a budget of Rs 18.58 crore was passed.

Pilibhit News: नगर पंचायत में हंगामे के बीच 18.58 करोड़ का बजट पास

Tue, 14 Apr 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Amid uproar in the Nagar Panchayat, a budget of Rs 18.58 crore was passed.
बिलसंडा। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने ईओ पर कई आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि बाद में करीब 18 करोड़ 58 लाख रुपये का बजट पास किया गया। चेयरमैन डीके गुप्ता की अध्यक्षता में इस बजट के पारित होने के साथ ही नगर में सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने का काम किया जाएगा। इसके अंतर्गत सुंदरीकरण, जल निकासी, बरातघर निर्माण समेत कई विकास कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत गहमागहमी से हुई। मौजूद सभासदों ने ईओ की ओर से कॉल रिसीव न करना, समयानुसार बैठक न कराना समेत अन्य कई आरोपों की झड़ी लगा दी। इसके बाद सभासदों ने वार्डों में काम न होने पर इस्तीफा देने तक की बात कह डाली। बाद में चेयरमैन डीके गुप्ता ने सभी को शांत किया। इसके बाद बजट और चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह ने पास किए जाने वाले बजट का विस्तृत खाका प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगर के सुंदरीकरण, साफ सफाई, जल निकासी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इसमें मुख्य रूप से कमल पार्क का नाम बदलकर परशुराम चौक रखा जाएगा। इसके लिए वहां पर 30 फुट की परशुराम मूर्ति लगाई जाएगी। 47 लाख से पक्का तालाब का सुंदरीकरण, एक करोड़ 38 लाख से देवस्थान मंदिर का बंधन योजना के तहत सुंदरीकरण, तीन करोड़ से एक बरात घर का निर्माण, साढ़े तीन करोड़ से जल निकासी समेत साफ-सफाई अन्य कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान विनोद कश्यप, राजेश मिश्रा, शालनी जायसवाल, आशीष, सुमित गुप्ता, विकेश, सुधांशु पारासर, रजत, सुनील शुक्ला, सलीम, सत्यपाल, दिनेश, रफ़ीक, रामकिशोर समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed