फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amid tight security, polling Today, polling parties left

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Wed, 02 Mar 2016 10:48 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 02 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Amid tight security, polling Today, polling parties left
पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए जिले में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के लिए जिले में बनाए गए सभी नौ मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना कर दी गईं। इससे पूर्व सभी को प्रशिक्षण देकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। दोपहर बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिले में कुल नौ मतदान केंद्र बनाए हैं। इन पर 1543 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार सुबह पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को गांधी सभागार में उपनिर्वाचन अधिकारी एडीएम अजयकांत सैनी और जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद रिजर्व में रखी गईं तीन पार्टियों को छोड़ शेष सभी नौ पार्टियों को चुनाव सामग्री तथा मतदान पेटी देकर रवाना किया गया। पोलिंग पार्टी के साथ ही कलेक्ट्रेट से ही पुलिस बल भी संबंधित मतदान केंद्रों पर भेजा गया। दोपहर बाद चुनाव के लिए तैनात सभी नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया मतदान सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

 
वीआईपी रहेगा शहर पालिका का बूथ
एमएलसी चुनाव को जिले में बनाए गए कुल नौ बूथों में शहर की नगर पालिका परिषद में बनाए गए बूथ पर सभी वीआईपी वोट डालेंगे। यहां की मतदाता सूची में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद, राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, पूरनपुर विधायक पीतमराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती, चेयरमैन प्रभात जायसवाल समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों के नाम हैं। इसके अलावा नगर पालिका पीलीभीत के सभी सदस्य, मरौरी ब्लाक के प्रधान और बीडीसी सदस्यों का नाम भी यहीं की मतदाता सूची में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐनवक्त पर बदले अमरिया के पीठासीन अधिकारी
एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों का निर्धारण कर उन्हें मतदान केंद्र आवंटित कर दिया गया था। इसमें रेशम अधिकारी एमके गौतम को अमरिया का पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, लेकिन रवाना होने से पूर्व ही उनके बड़े भाई के निधन की सूचना आ गई। इस पर रिजर्व पार्टी से जिला बचत अधिकारी आरके सोमवंशी को पीठासीन अधिकारी बनाकर भेजा गया।


सर्वाधिक मतदाता पूरनपुर मतदान केंद्र पर
एमएलसी चुनाव के लिए जिले में बनाए गए नौ बूथों में सबसे अधिक 437 मतदाता पूरनपुर ब्लाक में बनाए गए मतदान केंद्र पर हैं, जबकि सबसे कम 11 मतदाता कलीनगर नगरपंचायत में हैं।
 
मतदान केंद्र और मतदाताओं की स्थिति
मतदान केंद्र                मतदाता
अमरिया ब्लाक            205
ललौरीखेड़ा ब्लाक        129
न्यूरिया नगर पंचायत        25
पीलीभीत नगरपालिका    248
बरखेड़ा ब्लाक            149
बीसलपुर पालिका     161
बिलसंडा ब्लाक       171
पूरनपुर ब्लाक         437
कलीनगर नगर पंचायत    11
कुल                  1543
 
यह हैं मतदाता
ग्राम प्रधान            644
बीडीसी            705
जिलापंचायत            सदस्य 34
पंचायत/पालिका सदस्य    153
विधायक/मंत्री        04
केंद्रीयमंत्री/सांसद        01
एमएलसी            02
 
ये हैं प्रत्याशी
अमित यादव रिंकू (सपा), जेपीएस राठौर (भाजपा), किशन लाल, जगतपाल और विश्वप्रकाश सिंह (निर्दलीय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed