फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amethyst tiger approached, panic

जमुनिया के निकट पहुंचा बाघ, दहशत

Mon, 30 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 30 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Amethyst tiger approached, panic
जमुनिया के निकट पहुंचा बाघ, दहशत
पिपरिया संतोष के बाद सोमवार को जमुनिया गांव के निकट बाघ की चहल कदमी देखी गई है। गांव के उत्तर की ओर खेतों में काम कर रहे किसानों ने रमेश शर्मा के गन्ने के खेत में बाघ को घुसते देखा। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जमुनिया के ओड़ाझार मंदिर के निकट रह रहे कालीचरन के झाले में दो दिन पूर्व घुसे बाघ ने गाय को मार डाला था। शोर मचाने पर बाघ मृत गाय छोड़कर भाग गया था। सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे बाघ की चहलकदमी कालीचरन के झाले से आगे गांव की ओर दिखी। खेतों में काम कर रहे गांव के राकेश व रामौतार ने बाघ को आते देखा तो घबरा गए। दोनों बचने के लिए छिप गए। इस बीच बाघ गांव के निकट रमेश शर्मा के गन्ने के खेत में घुस गया। जानकारी होने पर काफी ग्रामीण जमा हो गए और शोर मचाया, लेकिन बाघ खेत से नहीं निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिस पर महोफ रेंज के वन दरोगा शंकर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बताए खेतों मेें भ्रमण कर बाघ के पदचिन्ह भी ट्रेस किए। बाघ को भगाने के लिए पटाखे आदि छोड़े गए, लेकिन देर शाम तक बाघ गन्ने से नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed