फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Alvida Jumma ki namaz will be offered in 399 mosques of Pilibhit

Pilibhit News: जिले की 399 मस्जिदों में अदा की जाएगी अलविदा जुमा की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 27 Mar 2025 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 04:41 PM IST
सार

पीलीभीत में शहर की जामा मजिस्द समेत जिलेभर में 399 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन
Alvida Jumma ki namaz will be offered in 399 mosques of Pilibhit
शहर में पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। नमाज को लेकर शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी पुलिस अलर्ट रहेगी। इसके लिए थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। अफसर भी क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


रमजान के आखिरी जुमा को लेकर शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। ऐसे में शहर की जामा मजिस्द के अलावा जिलेभर में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने जाएंगे। जिले में 399 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसमें शहर में कोतवाली और सुनगढ़ी क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। 
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
इसके अलावा बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, बरखेड़ा, जहानाबाद, माधोटांडा, बिलसंडा, न्यूरिया आदि क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज होगी। नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। शहर में 55 प्वांइट बनाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील श्रेणी में शामिल पांच स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। कोतवाली में तीन इंस्पेक्टर समेत करीब 21 सिपाही रिजर्व में रखे गए हैं। सीओ, थाना प्रभारी के अलावा चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि अलविदा को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed