{"_id":"f6f3f56647fdf27dba4d7a693177c1d6","slug":"also-killed-in-the-fire-scorched-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसे पति की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसे पति की भी मौत
Bisalpur
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगापुर में पहली नवंबर को आग में झुलसे 28 वर्षीया दलपत सिंह यादव की रविवार को सुबह बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। घर में सूचना पहुंचते ही कोहराम की स्थिति है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगापुर निवासी दलपत सिंह यादव की पत्नी अनीता पहली नवंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। पत्नी को बचाने के प्रयास में दलपत सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गया था। दोनों को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो नवंबर को उपचार के दौरान अनीता की मौत हो गई थी। बेटे और बहू की अचानक मौत से मृतक के पिता सोनपाल, भाई हाकिम सिंह, वेदप्रकाश, पुत्र गौरव, सौरभ और पुत्री अनामिका का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन