फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   All three terrorists were missing from the hotel for three hours

Pilibhit News: होटल से तीन घंटे लापता रहे थे तीनों आतंकी

Sun, 29 Dec 2024 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 29 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
All three terrorists were missing from the hotel for three hours
पीलीभीत। मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के तीनों आतंकी 25 घंटे तक हरजी होटल में रुकने के दौरान बीच में करीब तीन घंटे गायब भी रहे थे। बाद में छिपते-छिपाते दोबारा होटल पहुंचे थे। फिर देर रात होटल से चले गए थे। आतंकी इन तीन घंटों में कहां रहे और किससे मिले? पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

तीनों आतंकी 20 दिसंबर की शाम करीब आठ बजे पूरनपुर के हरजी होटल में पहुंचे थे। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आतंकियों के साथ दो मददगार भी दिखे थे। पुलिस इन्हीं मददगारों में एक गांव गजरौला जप्ती के जसपाल उर्फ सनी को जेल भेज चुकी है, जबकि पूछताछ के बाद गांव के ही दीपक को छोड़ दिया गया है। तीनों आतंकी 21 दिसंबर की रात 9:40 बजे तक होटल में रुके थे। पुलिस और एजेंसियां अब होटल में रुकने के बीच आतंकियों के बाहर के मूवमेंट का पता लगाने में जुटी हैं। इसीलिए शहर भर में अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

कहां रखे थे हथियार, हो रही जांच
मुठभेड़ में आतंकियों के पास से पुलिस ने दो मॉडिफाइड एके-47, दो विदेशी ग्लॉक पिस्टल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया था। वहीं होटल हरजी के सीसीटीवी फुटेज में आतंकी खाली हाथ नजर आए थे। आतंकियों ने हथियार कहां छिपाए थे? किस मददगार ने इसमें मदद की? हथियार कहां से लाए गए थे? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आतंकियों के होटल में रुकने के दौरान बाहर किए गए मूवमेंट के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed