फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   All programs will be today on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर आज होंगे तमाम कार्यक्रम

Mon, 25 Jan 2016 11:16 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 25 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
All programs will be today on Republic Day
जिले में गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का सोमवार को रिहर्सल भी हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियां सोमवार शाम पूरी कर लीं। स्कूल कॉलेजों की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साढ़े आठ बजे कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन समेत सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी भवनों पर झंडारोहण किया जाएगा। साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे झंडारोहण होगा। गांधी स्टेडियम से साढ़े दस बजे बालक-बालिकाओं की साइकिल रेल होगी। विकलांग पुनर्वास केंद्र में 11 बजे डीएम, एसपी विकलांगों को उपकरण बांटेंगे। दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी वृद्ध आश्रम में फल वितरण करेंगे। वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। दो बजे वाटर वर्क्स प्रांगण से शांति सद्भावना रूट मार्च और झांकियां निकाली जाएंगी। अपरान्ह तीन बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का उनके निवास स्थानों पर जाकर अभिनंदन किया जाएगा। गांधी प्रेक्षागृह में शाम साढ़े तीन बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम पांच बजे गांधी प्रेक्षागृह में ही कौमी एकता मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा। सोमवार को स्कूल कॉलेजों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया।  बीसलपुर। साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल में सोमवार को बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया। बच्चों ने रिहर्सल प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य के निर्देशन में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed