{"_id":"5d486a738ebc3e6cc226a3f2","slug":"alert-pilibhit-news-bly371325440","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन
गभिया सहराई/पीलीभीत। 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे और एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी के साथ लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सोमवार को माधोटांडा पुलिस ने एसएसबी के साथ सीमा पिलर नंबर 26 के निकट तलाशी अभियान चलाकर राहगीरों को चेक किया। इस दौरान वाहनों के अभिलेख भी चेक किए गए।
जिले की सीमा नेपाल से मिली हुई है। खुली सीमा होने के चलते अवैध गतिविधियों का खतरा बना रहता है। हालांकि एसएसबी की ओर से लगातार गश्त कर निगरानी की जाती है। वहीं इस इलाके में टाइगर रिजर्व का बीहड़ जंगल होने के चलते सुरक्षा में चुनौती बनी रहती है। क्षेत्र मेंनेपाल तक मछली का अवैध शिकार होता है। इसके अलावा वन्यजीवों के शिकार के मामले भी उजागर होते रहे है। इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। रमनगरा पुलिस को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है।