{"_id":"69b52e1db58f9a5c5f0ec03c","slug":"alankar-agnihotri-arrives-at-harshit-mishra-home-in-pilibhit-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं हत्याकांड: पीलीभीत में हर्षित मिश्रा के घर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, यूपी सरकार को बताया जातिवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं हत्याकांड: पीलीभीत में हर्षित मिश्रा के घर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, यूपी सरकार को बताया जातिवादी
Sat, 14 Mar 2026 03:23 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:23 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर निवासी हर्षित मिश्रा बदायूं के दातागंज क्षेत्र में स्थित एचपीसीएल प्लांट में उप प्रबंधक थे। बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े अजय प्रताप सिंह नाम के पूर्व कर्मचारी ने हर्षित मिश्रा और प्लांट के मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड पर अलंकार अग्निहोत्री ने यूपी सरकार, एचपीसीएल और बदायूं जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
हर्षित मिश्रा के परिजनों से मिले अलंकार अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार देर रात बदायूं के एसपीसीएल प्लांट में हुई हर्षित मिश्रा की हत्या से शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाने उनके घर पूरनपुर पहुंचे। अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार, एचपीसीएल और बदायूं जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
अलंकार अग्निहोत्री ने पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर पर भी गंभीर सवाल उठाए। कहा कि हत्याकांड के समय जो लोग मौजूद थे, उनकी बजाय तीसरे व्यक्ति की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकार है, एक जाति को बचाने के लिए कार्य कर रही है। जिला प्रशासन का कोई भी व्यक्ति न तो बदायूं पहुंचा और न ही हर्षित के घर आया। उन्होंने कहा कि एचपीसीएल के अफसर पीड़ित के घर आने के बजाय परिजनों को ही बरेली बुला रहे हैं। इनके बिल्कुल संवेदनशीलता नहीं है।
विज्ञापन
'यहां के सांसद की तो खैर बात ही छोड़ो'
अलंकार अग्निहोत्री ने विधायक, सांसद पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीलीभीत के सांसद और विधायक को तो आप जानते ही हैं। यहां के सांसद.. खैर छोड़ो किसकी बात कर रहे हैं। अलंकार अग्निहोत्री ने घटना के मौजूद एचपीसीएल के अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
बदायूं में हुई थी हर्षित समेत दो अफसरों की हत्या
बदायूं के दातागंज इलाके में एचपीसीएल प्लांट में बृहस्पतिवार को मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। आरोपी अजय प्रताप सिंह ने प्लांट में घुसकर दोनों अफसरों को गोलियां मारी थीं। हर्षित मिश्रा पीलीभीत के पूरनपुर के निवासी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन