{"_id":"65a6e454bd3ebcd8b30c53b7","slug":"akshat-distributed-amid-the-chants-of-shri-ram-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-10848-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रीराम के जयकारों के बीच बांटे अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रीराम के जयकारों के बीच बांटे अक्षत
विज्ञापन
गांव दमुपुरा में अक्षत वितरण करते कार्यकर्ता । स्रोत - कार्यकर्ता
पीलीभीत। 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर से लेकर गांवों तक पूजित अक्षत और भगवान राम के चित्रों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दीपक जलाने और दिवाली मनाने का आह्वान भी किया जा रहा है। इससे तराई क्षेत्र राममय बना हुआ है। हर ओर जय श्री राम के उद्घोष सुने जा सकते हैं।
बरखेड़ा। पूजित अक्षत एवं भगवान श्री राम के चित्रों का बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड गन्ना फैक्टरी में वितरण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक दिनेश गंगवार एवं डॉ मोहन स्वरूप ने चीनी मिल कर्मचारियों के घर-घर जाकर अक्षत एवं चित्रों का वितरण किया। सभी लोगों से 22 जनवरी को दीप जलाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल, दीपक पांडेय, मोहन स्वरूप, चंद्रपाल, दिवाकर, वीरेंद्र शर्मा, अंकित, शेर सिंह राठौर, डॉ डीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
बिलसंडा। गांव दमुपुरा में अक्षत वितरण किए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह, आदित्य, वीरेंद्र कुमार, अमर पाल राठौर , संतराम , ओमप्रकाश, मुकेश कुमार, दुर्गेश कुमार, नन्हे लाल मौजूद रहे।