{"_id":"6019a2648ebc3e36bf2501a7","slug":"agricultural-pilibhit-news-bly4358716174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज की ठंड से हुई मौत, मचा रहा बर्ड फ्लू का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाज की ठंड से हुई मौत, मचा रहा बर्ड फ्लू का शोर
विज्ञापन
बीसलपुर। एक बाज का शव खेत पर पड़ा मिला तो बर्ड फ्लू की आशंका से खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पशु पालन विभाग की टीम पहुंच गई। पोस्टमार्टम कराने पर बाज की मौत ठंड से होने की पुष्टि हुई।
बर्ड फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी है। पूरनपुर के शेरपुरकलां में एक मुर्गी का नमूना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद से कई पक्षियों की मौत हो चुकी है। पूरनपुर क्षेत्र में कई कौओं के शव मिल चुके हैं। हालांकि किसी कौए में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। मंगलवार को गांव बैरा में खेत पर बाज का शव मिला। इसका पता लगने पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और बर्ड फ्लू का शोर मच गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग और पशु पालन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी रिंकू नारायण ने बताया कि बाज के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया गया है। बाज की मौत ठंड से हुई थी। बर्ड फ्लू का मामला नहीं है। संवाद