{"_id":"5e6925cc8ebc3ef40403d9cf","slug":"agricultural-pilibhit-news-bly3990756196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने खेत में रोपी साठा धान की पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने खेत में रोपी साठा धान की पौध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रशासन के साठा धान पर प्रतिबंध लगाने को किसान हित में गलत ठहराते हुए कांग्रेस खुलकर आगे आई है। पार्टी जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने न सिर्फ अपने खेत पर साठा धान की पौध रोपी, बल्कि 100 अन्य किसानों के खेतों में पौध रोपे। शुक्रवार से साठा धान पर सरकारी आदेश के खिलाफ आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि लखीमपुर खीरी, रामपुर से लेकर उत्तराखंड में भी साठा धान लगाने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। शासन ने भी इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। जिला प्रशासन अपने स्तर से साठा धान पर प्रतिबंध लगाकर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। यह मनमानी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मंगलवार को गजरौला के बैवहा फार्म स्थित अपने खेत पर साठा धान की पौध रोपी। उन्होंने बताया कि पूरनपुर, बिलसंडा, माधोटांडा समेत अन्य इलाकों के करीब 100 किसानों ने भी साठा धान की पौध लगाई है। प्रशासन ने आकर खेत जोतवाने की धमकी दी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन किसानों से खेत में फसल लगाने का अधिकार नहीं छीन सकता। प्रशासन नोटिस दे या फिर जुर्माना लगाए। अगर खेत जोतवाए गए तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। शुक्रवार को बड़े स्तर पर साठा धान पर प्रतिबंध के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।