{"_id":"6793def0640ae2c10c067304","slug":"agreement-reached-on-demands-hunger-strike-ends-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129583-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मांगों पर बनी सहमति, भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मांगों पर बनी सहमति, भूख हड़ताल समाप्त
Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में भूख हड़ताल कर प्रदर्शन करते भाकपा माले पदाधिकारी व कार्यकर्ता।संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी के कटान प्रभावित क्षेत्र में तटबंध बनाने, नदी में गई जमीन के बदले किसानों को जमीन देने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार सुबह तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेकार्यकर्ताओं ने लिखित समझौते के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। इससे पहले तहसील परिसर में दिनभर हंगामा हुआ।
शुक्रवार को तहसील परिसर में भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव और केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। धरना स्थल पर हुई सभा में शारदा नदी की तबाही से बचाने के लिए गांव राहुलनगर में 98 दिन से चल रही बेमियादी भूख हड़ताल के बाद भी समस्याओं के समाधान न होने पर रोष व्यक्त किया गया।
सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राहुलनगर, चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया को बाढ़ से बचाने के लिए धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक शारदा नदी के किनारे तटबंध बनाने, कटी जमीन के बदले किसानों को जमीन देने, बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने, चेनेलाइजेशन कराकर नदी को पुरानी धार की ओर मोड़ने सहित अन्य मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन
शाम को प्रदर्शनकारियों की एसडीएम से वार्ता हुई। भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य अफरोज आलम ने बताया कि वार्ता में फरवरी के बाद तटबंध बनाने का लिखित आश्वासन दिया गया। इस पर दो दिवसीय भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई।
०००००००
राहुलनगर में बेमियादी भूख हड़ताल समाप्त करने पर आज होगा निर्णय
भाकपा (माले) नेता देवाशीष राय ने बताया कि गांव राहुलनगर में 98 दिन से चल रही बेमियादी भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी। शनिवार को धरना स्थल पर बैठक होगी। बैठक के निर्णय के बाद राहुलनगर में चल रही भूख हड़ताल को लेकर निर्णय लिया जाएगा।