फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Agneepath: Rushing youths from Assam crossroads

अग्निपथ: जिले में विरोध प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रही पुलिस, असम चौराहे से युवाओं को दौड़ाया

Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Agneepath: Rushing youths from Assam crossroads
पीलीभीत। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को लेकर जिले में सोमवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। असम चौराहे पर युवाओं को एकत्र होता देख पुलिस ने दौड़ा दिया। रेलवे जंक्शन पर भी जीआरपी के साथ आरपीएफ के जवानों ने गश्त की। कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका।
विज्ञापन

भारत सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन का अंदेशा है। कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। जिले में 18 जून को राष्ट्रीय लोकदल और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर योजना निरस्त कराने की मांग की है। सोमवार को जिले में विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और पुलिस को तैनात कर दिया गया। सुबह करीब दस बजे असम चौराहे पर कुछ युवा एकत्र होने लगे। विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सख्ती बरतते हुए युवकों को चौराहे से दौड़ा दिया। युवा भी पुलिस का कड़ा रुख देखकर चलते बने। इसके बाद चौराहे पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। इसके अलावा शहर के अन्य चौराहों पर भी पुलिस चेकिंग करती रही। शाम तक पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर की चेकिंग
आरपीएफ थाना प्रभारी शहनवाज हुसैन ने जीआरपी थाना प्रभारी एसके शुक्ल के साथ स्टेशन परिसर पर चेकिंग की। जंक्शन परिसर, ट्रेनों, टिकट विंडो, प्लेटफार्म आदि की चेकिंग की गई। गश्त के दौरान आरपीएफ प्रभारी ने एनाउंसमेंट कर कहा कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। अगर युवा विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ करेंगे तो सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी। इससे युवाओं का भविष्य संकटमय हो जाएगा। इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान सुनगढ़ी इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed