फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agent commission appointed 59

गेहूं खरीद को 59 कमीशन एजेंट नियुक्त

Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
agent commission appointed 59
सरकारी खरीद बढ़ाने को
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिले में 59 कमीशन एजेंट नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद भी सरकारी खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। क्रय केंद्रों से गेहूं रिजेक्ट किए जाने से किसानों को आढ़तों पर गेहूं बेचना पड़ रहा है।

जिले में सरकारी गेहूं खरीद को 1.32 लाख मीट्रिक का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए 144 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर मंगलवार शाम तक करीब 800 मीट्रिक टन गेहूं खरीद जा चुका है। सरकारी खरीद के लिए इस बार शासन ने आढ़तों से भी कमीशन पर खरीद के निर्देश दिए थे(

 जिसपर खाद्य विभाग ने आढ़तियों से मिले प्रस्ताव पर कमीशन एजेंटोें की सूची तैयार की है। इस सूची को बुधवार को डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी। डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर मंडी के अलावा पूरनपुर, बिलसंडा और अमरिया में मिलाकर कुल 59 कमीशन एजेंट नियुक्त किए हैं। सभी को खरीद शुरू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
सरकारी केंद्र सूने, मंडी में लग रहे ढेर
पीलीभीत। गेहूं की गुणवत्ता का बहाना बनाकर किसानों को क्रय केंद्रों से लौटाया जा रहा है। इस पर मजबूर किसान गेहूं लेकर मंडी पहुंच रहे हैं और यहां आढ़तों पर कम दाम पर अपनी फसल बेच रहे हैं। मंगलवार शाम तक सरकारी गेहूं खरीद मात्र 800 मीट्रिक टन तक ही पहुंच सकी थी जबकि मंडी में लगातार आवक बढ़ रही है।

 बुधवार को मंडी में करीब सात हजार क्विंटल की आवक दर्ज की गई। इसमें गेहूं की क्वालिटी और नमी के अनुसार 1250 रुपये से लेकर 1360 रुपये तक खरीद हुई। वहीं अच्छा और बीज की क्वालिटी का गेहूं 1580 रुपये तक खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed