{"_id":"6019a3f38ebc3e36c322de61","slug":"agarsen-chauraha-pilibhit-news-bly435872352","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री पहुंचे गाजीपुर बार्डर, राकेश टिकैत से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री पहुंचे गाजीपुर बार्डर, राकेश टिकैत से की मुलाकात
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में पीलीभीत के किसानों के अलावा सपा नेताओं की भागीदारी लगातार बनी हुई है। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के बाद मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ गाजीपुर बार्डर पहुंचे। वहां उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। साथ ही आंदोलन का खुला समर्थन किया।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का दिल्ली बार्डर पर आंदोलन जारी है। पिछले कई महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में डेरा जमाए हैं। यहां के पूरनपुर, अमरिया, बिलसंडा क्षेत्र से सैकड़ों किसान गाजीपुर बार्डर पर पहले से जमे हुए हैं। यहां भी किसान कई बार सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर चुके हैं। इसे लेकर आला अधिकारी नजर बनाए हैं। बरेली मंडल के आईजी के अलावा शासन से एक आईपीएस अधिकारी को दो सर्किल अफसरों के संग भेजा गया था। उन्होंने किसानों के साथ कई बार बैठकें कर बातचीत की थी। दो दिन पहने सपा के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा गाजीपुर बार्डर पर जाकर आंदोलन में शामिल हुए थे। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर बार्डर जाकर धरने में शामिल हुए। उन्होंने राकेश टिकैत से भी बातचीत कर अपना समर्थन दिया।