फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After worship in homes and temples, Kanya Bhojan was organized

Pilibhit News: घरों और मंदिरों में पूजन के बाद कराया कन्याभोज

Fri, 11 Oct 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
After worship in homes and temples, Kanya Bhojan was organized
पीलीभीत के यश्वंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।संवाद
मां महागौरी का पूजन कर मानी मनौती, शुक्रवार को भी कई स्थानों पर होगी अष्टमी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पीलीभीत। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में हवन हुआ। हवन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। कन्या भोज भी कराया गया। हालांकि कुछ लोग शुक्रवार को भी हवन और कन्याभोज कराएंगे।
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन बृहस्पतिवार को यशवंतरी देवी, संतोषी माता, देशनगर, शेरोंवाली मठिया आदि मंदिरों पर माता की विशेष आरती हुई। सुबह से ही घरों में हवन पूजन किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद माता के नौ स्वरूपों के रूप में नौ कन्याओं को भोज कराया गया।
विज्ञापन

अष्टमी के अवसर पर शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा शहर सहित पूरे जिले में अष्टमी की धूम रही। आठवें दिन महागौरी का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीसलपुर में निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

बीसलपुर। बड़ा देवी मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नगर में मां दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बड़ा देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को दोपहर पंडित अखिलेश मिश्रा ने हवन पूजन कराया। प्रसाद वितरण हुआ। शाम को मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक ढंग से सजाई गई थी, कई अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी थीं। शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल और पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि अमन जायसवाल समेत काफी लोग साथ रहे। संवाद
--

धूमधाम से किया गौरा-गौरी का विवाह

घुंघचाई। ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्र पर्व में गौरा-गौरी का विवाह धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर महिलाएं और बच्चे कागज और मिट्टी के चौकलों के साथ कुएं पर एकत्र हुए।
बुधवार की देर शाम घुंघचाई क्षेत्र के दिलावरपुर, नरायनपुर ता.घुंघचाई, कैशोपुर, कसगंजा, जितौरिया सहित पूरे क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ गौरा गौरी का विवाह धूमधाम से किया गया। बताया कि हिंदू धर्म में नवरात्र में गौरा-गौरी के विवाह होने के पश्चात ही शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होता है।

क्षेत्र में यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। गांव की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शाम को एक निश्चित स्थान पर एकत्र होते हैं, जिसमें पुरुष कागज व मिट्टी के चौकला, बच्चे मिट्टी के हुक्के और महिलाएं मिट्टी के गौरा-गौरी सजाकर लाते हैं। इसके बाद सभी लोग शाम को गौरा-गौरी का विवाह संपन्न कराते हैं। महिलाएं भुने हुए चना, मक्का, चावल के फूले एक दूसरों को बांटती हैं। इसके बाद सभी लोग भजन कीर्तन करते हैं। सुबह को सभी लोग एक तालाब में चौकलों को विसर्जन कर देते हैं। संवाद

पीलीभीत के यश्वंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।संवाद

पीलीभीत के यश्वंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article