{"_id":"6670a5c818ad6fcc99068c74","slug":"after-two-years-the-contractor-came-to-his-senses-and-started-the-construction-of-the-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118045-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो साल बाद ठेकेदार ने ली सुध, शुरू कराया सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो साल बाद ठेकेदार ने ली सुध, शुरू कराया सड़क का निर्माण
Tue, 18 Jun 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली हाईवे से कनाकोर जाने वाली सड़क का होता निर्माण । संवाद
पीलीभीत। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बरेली हाईवे से गांव कनाकोर के लिए लिंक मार्ग का निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ था। ठेकेदार ने काम की शुरुआत कर सड़क पर पत्थर डाल दिए थे। इसके बाद काम छोड़कर चला गया था। अब पुन: ठेेकेदार को निर्माणाधीन सड़क की सुध आई है। ठेकेदार की ओर से काम को शुरू करा दिया गया है।
वर्ष 2022 में पीलीभीत मार्ग से कनाकोर होकर सैजनाचक तक जाने वाली सड़क का 4.87 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बननी थी। सड़क के निर्माण का ठेका लखनऊ की फर्म ने लिया था। काम शुरू हुआ और ठेकेदार ने पुरानी सड़क खोद दी और पत्थर डाल दिए।
काम होता देख ग्रामीणों को लगा कि अब उनका रास्ता सुगम हो जाएगा, लेकिन काम शुरू होने के कुछ माह बाद ठेकेदार गायब हो गया और काम अधूरा छोड़ दिया। कई दिन तक जब काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग आरईएस के अधिकारियों से की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने संज्ञान लेने के बाद ठेकेदार से संपर्क कर जल्द काम शुरू कराने की चेतावनी दी। इसके बाद अब ठेकेदार ने फिर से काम शुरू करा दिया है। इससे लोगों को उम्मीद है कि अब उनका रास्ता सुगम हो जाएगा।
जून 2023 में पूरा होना था काम
इस सड़क का निर्माण जून 2023 में पूरा होना था। इसके बाद अनुरक्षण का काम वर्ष 2028 तक तय किया गया था। समय बीत जाने के बाद भी निर्माण के नाम पर मात्र पत्थर ही पड़े। ऐसे में कुछ ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए सड़क को खुद ही समतल कर लिया था।
सड़क पर काम शुरू हो गया है। इस सड़क को अपग्रेड की श्रेणी में लिया गया था। पूरी प्रक्रिया के बाद ठेकेदार की ओर से काम आरंभ किया गया है।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, आरईएस