फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After molesting the wife in the hotel, the husband left after paying the bill

Pilibhit: होटल में पत्नी से कुकर्म करने के बाद बिल देकर चला गया पति, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 29 Sep 2022 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 02:27 AM IST
सार

पीड़ित महिला ने बताया कि 29 जून पुत्र के जन्मदिन पर पूरनपुर के एक होटल में पति उससे मिलने आया। आरोप है कि पति ने होटल में उससे कुकर्म किया और होटल का बिल देकर भाग गया।

विज्ञापन
After molesting the wife in the hotel, the husband left after paying the bill
महिला से पति ने किया कुकर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहले पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद होटल में बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया। बाद में होटल का बिल देकर चला गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एडीजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एडीजी की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नौ अक्तूबर 2019 को हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। एक साल पहले पुत्र को जन्म देने के बाद पति ने कई बार कुकर्म की कोशिश की। विरोध पर उसे 30 अगस्त 2021 को घर से निकाल दिया। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसे कोतवाली से भगा दिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि समाज में बदनामी के डर से वह शांत बैठ गई। 29 जून 2022 को पुत्र के जन्मदिन पर पूरनपुर के एक होटल में पति उससे मिलने आया। आरोप है कि पति ने होटल में उससे कुकर्म किया और होटल का बिल देकर भाग गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से उसके पति पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed