{"_id":"62795d1d74570f4fd543e6e1","slug":"after-molesting-in-pilibhit-acid-was-thrown-at-the-parents-for-not-compromising-pilibhit-news-bly4842095200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में छेड़खानी के बाद समझौता न करने पर माता-पिता पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में छेड़खानी के बाद समझौता न करने पर माता-पिता पर फेंका तेजाब
विज्ञापन
निलंबित पुलिसकर्मी लोकेश कुमार।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छेड़खानी की घटना में समझौता न करने पर रविवार की रात लड़की के माता-पिता पर सोते समय आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया। दोनों की हालत गंभीर है। पीलीभीत के जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में उन्हें बरेली स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गजरौला थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 23 अप्रैल को किशोरी से गांव के ही युवक ने राह चलते छेड़खानी की थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन सुहास पुलिस चौकी गए, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने जांच करने के नाम पर टाल दिया। पीड़ित परिवार कार्रवाई का इंतजार करता रहा। 26 अप्रैल को आरोपी युवक राजेश का शांति भंग के अंदेशे में चालान किया गया। वह उसी दिन छूटकर आ गया।
पीड़ित परिवार ने विधायक और अधिकारियों से गुहार लगाई तो 06 मई को छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी और उसके परिजन समझौते का दबाव बनाते रहे। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही थी। समझौता न करने पर रविवार रात दो बजे किशोरी के माता-पिता पर उस समय तेजाब फेंका गया, जब वे अपने घर के आंगन में सो रहे थे। पीड़िता, उसके दो सगे भाई और दादी कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
तेजाब पड़ने से पति-पत्नी चीख पड़े। दोनों के बिस्तर जल गए। चेहरे झुलस गए। चीख गूंजी तो दादी चिल्लाई। शोर सुनते ही हमलावर भाग गए। आसपास के लोग एकत्र हुए और तेजाब से झुलसे पति-पत्नी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
आईजी रमित शर्मा गजरौला थाने पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन काराया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
लापरवाही पर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित - पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर गजरौला के थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह और सुहास चौकी प्रभारी लोकेश कुमार को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि गजरौला थाने में बेटी के पिता ने 06 मई को राजेश के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी राजेश भागा हुआ था।
रविवार रात तेजाब फेंके जाने की घटना के बाद पीड़िता के ताऊ ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें मुख्य आरोपी राजेश और उसके पिता का नाम नहीं था। पीड़ित परिवार के बयान के बाद इन्हें भी शामिल किया गया है। इसके बाद आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। राजेश, उसका सगा भाई गुड्डू और इनके पिता रोशनलाल समेत अजय कुमार, छोटेलाल और हरीशंकर समेत कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी रामकृष्ण भागा हुआ है। नामजद लोग रिश्तेदार और पड़ोसी हैं।

निलंबित पुलिसकर्मी तेजपाल सिंह।- फोटो : PILIBHIT

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी- फोटो : PILIBHIT