{"_id":"61dc8aa9f114892ce3420ab1","slug":"after-killing-the-wife-in-pilibhit-accused-husband-ran-away-after-leaving-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: पत्नी की हत्याकर शव दफनाया, आरोप से घिरा पति घर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: पत्नी की हत्याकर शव दफनाया, आरोप से घिरा पति घर छोड़कर भागा
Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
सार
कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक ने पत्नी को मारकर कहीं दफन कर दिया। रविवार देर रात पुलिस युवक के घर पहुंची, तो वह गायब था। दूसरे घर में रह रहीं मां से युवक के बारे में पुलिस ने जानकारी, तो उसने बताया कि उनका रविवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव परेवा तुर्रहा 27 वर्षीय युवती का शव पुलिस गड्ढे से खुदवाकर निकाला है। हत्या कर शव को दफनाने का आरोप पति पर है लेकिन घटना के बाद से ही घर में ताला डालकर भागा हुआ है। घटना की रिपोर्ट अभी किसी के खिलाफ दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राहा निवासी युवक एक साल पूर्व दिल्ली में एक बेकरी में काम करने गया हुआ था। काम के दौरान वहां उसकी मुलाकात 27 वर्षीय युवती से हुई थी। दोनों छह माह पूर्व शादी कर अपने गांव आकर रहने लगे। कुछ माह तक सब ठीक चल रहा था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे। रविवार को भी दिन भर झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों गायब हो गए। इसी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक ने पत्नी को मारकर कहीं दफन कर दिया। रविवार देर रात पुलिस युवक के घर पहुंची, तो वह गायब था। दूसरे घर में रह रहीं मां से युवक के बारे में पुलिस ने जानकारी, तो उसने बताया कि उनका रविवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को मौखिक रूप से बताया कि रविवार को युवक ने गांव के बाहर बने तालाब के पास बेहरमी पिटाई की थी। देर शाम फिर से उसकी डंडों से पिटाई की। इसमें उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद उसने नैना के शव को अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपने ही खेत में गड्ढा खोदकर दफना कर दिया था। इसके बाद घर पर ताला लगाकर भाग गया।
एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि महिला रविवार से लापता थी। खेत में एक गड्ढे में महिला का शव सोमवार को बरामद किया गया है। पति और परिवार वाले भागे हुए हैं। पुलिस को जो जानकारी मिल रही है, उसकी तह तक जाने के लिए छानबीन की जा रही है। मायके वालों का भी पता किया जा रहा है कि वे कहां के हैं और कौन हैं? इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी और कार्रवाई होगी।