फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After cleaning malfunction went off sugar

क्लीनिंग के बाद खराबी से बंद हो गई चीनी मिल 

Sun, 19 Feb 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 19 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
क्लीनिंग के बाद पेराई को शुरू की गई चीनी मिल खराबी को लेकर फिर बंद हो गई। चीनी मिल बंद होने से गन्ना की तौल बंद कर दी गई। इससे गन्ना से भरे वाहनों की लंबी लाइनें चीनी मिल परिसर के बाहर तक लग गई। खराबी से जूझ रही दि किसान सहकारी चीनी को दूसरी क्लीनिंग के लिए शुक्रवार शाम को 32 घंटे के लिए बंद किया गया था। 19 फरवरी रात दो बजे क्लीनिंग के बाद चीनी मिल चलाया जाना था। मिल निर्धारित समय पर नहीं चल सकी। सुबह को चलाई गई चीनी मिल मात्र कुछ देर चलने के बाद चीनी मिल खराबी के चलते बंद हो गई। मिल को रविवार सुबह दस बजे फिर चलाया गया, लेकिन मात्र कुछ देर चलकर फिर बंद हो गई। तब किसानों को शाम पांच बजे चीनी मिल चलाने की जानकारी दी गई। रविवार शाम छह बजे तक चीनी मिल को नहीं चालू किया जा सका था। उधर, क्लीनिंग के बाद 18 फरवरी को गन्ना क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गन्ना और रविवार को चीनी मिल गेट पर शुरू हुई गन्ना की तौल को लेकर गन्ना लेकर तमाम किसान चीनी मिल पहुंचे। मिल खराबी को लेकर गन्ना तौल भी बंद कर दी गई। इससे गन्ना से भरे वाहनों की लंबी लाइनें चीनी के बाहर आसाम हाइवे तक लग गई। खराबी को लेकर चीनी मिल के बंद होने पर भाकियू नेता मंजीत सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि खराबी से जूझ रही चीनी मिल को क्लीनिंग के लिए अचानक बंद करने का निर्णय मिल अफसरों ने लिया था। क्लीनिंग के बाद खराबी से चीनी मिल फिर बंद हुई है। शीघ्र ही हालात में सुधार न होने पर चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed