{"_id":"66369b32231a4d98980d5a66","slug":"affiliation-of-part-time-instructors-will-end-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115781-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समाप्त होगी अंशकालिक अनुदेशकों की संबद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समाप्त होगी अंशकालिक अनुदेशकों की संबद्धता
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूलों में तैनात अनुदेशकों को कार्य के सिलसिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों से संबद्ध किया गया था। इससे स्कूल में उस विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। राज्य परियोजना निदेशक ने अब इस तरह के सभी संबद्धता समाप्त कर अनुदेशकों को स्कूल भेजने के आदेश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों और अन्य लोगों की संबद्धता को समाप्त करने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से वर्ष 2022 में आदेश जारी किए गए थे। इस आदेश के बाद भी जिले में संबद्धता का खेल समाप्त नहीं हो सका।
संबद्धता के इस खेल में डाटा फीडिंग के नाम पर जूनियर हाईस्कूलों में तैनात अशंकालिक अनुदेशकों को भी संबद्ध कर लिया गया था। काम समाप्त होने के बाद भी उनको मूल तैनाती स्थल पर नहीं भेजा जा रहा था। इसको लेकर अब एक बार फिर राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि पूर्व में जारी आदेश के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब संबद्धता समाप्त न होने पर बीएसए की जिम्मेदार होंगे।
...........
स्कूलों में धूल फांक रहे कंप्यूटर
बीते कई साल से अनुदेशक बीआरसी से संबद्ध हैं। इसके चलते स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए भेजे गए कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। विद्यार्थियों को इसकी बेसिक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। इससे शासन की मंशा भी पूरी नहीं हो पा रही है।
.......
परियोजना निदेशक के आदेश के तहत सभी बीईओ को तत्काल अनुदेशकों को उनके मूल स्कूल में वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर कार्रवाई होगी।
- अमित कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी