{"_id":"5f7e0e4f8ebc3e91b537d504","slug":"affair-pilibhit-news-bly4225506155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के जिद पर अड़े चचेरे भाई बहन, भागकर कोतवाली पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के जिद पर अड़े चचेरे भाई बहन, भागकर कोतवाली पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। घर से भागकर बुधवार दोपहर पूरनपुर थाने पहुंचे चचेरे भाई-बहन पुलिस से शादी कराने की जिद करने लगे। कहा कि अगर उनकी शादी नहीं हुई तो वे जान दे देंगे। पुलिस ने दोनों के घरवालों का थाने बुलाया तो पता चला कि दोनों सगे चचेरे भाई बहन हैं और उनकी शादी किसी कीमत पर नहीं हो सकती, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। इसको लेकर देर रात तक थाने में पंचायत चलती रही।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सगी चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग हो गया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों घर से भागकर पूरनपुर कोतवाली पहुंचे और वहां पुलिस से शादी कराने की जिद करने लगे। हालांकि दोनों ने पुलिस को यह नहीं बताया कि रिश्ते में वे सगे चचेरे भाई-बहन हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि प्रेमी कि उसके पड़ोस में रिश्तेदारी है इस वजह से उसका उसके गांव में आना जाना था। छह साल पहले दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। अब दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन घरवाले तैयार नहीं हैं। लड़की ने बताया कि उसने मंगलवार को खुद ही प्रेमी को फोन करके बुलाया। उसके बाद वह कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बहुत देर तक दोनों को समझाया और अपने-अपने घर जाने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं मानें। दोनों बोले, अब वापस तो किसी कीमत पर नहीं जाएंगे। अगर शादी नहीं हुई तो दोनों जान दे देंगे। पुलिस ने युवक के परिवार वालों को सूचना देने के लिए माधोटांडा पुलिस से संपर्क किया। युवती के परिवार वालों को कोतवाली बुलाया गया। दोनों के परिवार वाले देर शाम पहुंचे तो उन्होंने खुलासा किया कि दोनों रिश्ते में सगे चचेरे भाई-बहन हैं। उनकी शादी कैसे हो सकती है। पुलिस वालों ने भी दोनों को समझाया, मगर दोनों ने किसी की भी एक बात न सुनीं और कहा कि वह एक दूसरे से ही शादी करेंगे। देर शाम तक थाने में पंचायत चल रही थी।