फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocates to lie down on the train display

ट्रेन लेट होने पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Advocates to lie down on the train display
ट्रेन लेट होने पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
 बीसलपुर जाने वाली ट्रेन लेट होने से नाराज अधिवक्ताओं ने स्टेशन पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस बीच अधिवक्ताओं की स्टेशन मास्टर से नोंकझोंक भी हुई। पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर जाने के लिए शाम को 5.50 बजे ट्रेन है। बृहस्पतिवार को यात्री एवं अधिवक्ता टिकट लेकर प्लेटफार्म पर इंतजार करने लगे लेकिन 6.40 बजे तक ट्रेन चलना तो दूर यार्ड से निकालकर प्लेटफार्म पर भी नहीं खड़ी की गई। इस पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों का आरोप है कि शाम को स्टेशन पर नाममात्र का स्टाफ रह जाता है जिससे दिक्कत होती है। शाम की ट्रेन अक्सर देर से चलती है। प्रदर्शन करने वालों में हेमंत मिश्रा, अलोक नागाइज, रामसिंह, रमेश गौतम, सौरभ गंगवार, आसिफ खां, अकरम खां, रामानंद मिश्रा, सुधीर मिश्रा, सुजीत कुमार, इजहार असरफ, आशु भारद्वाज, लोकेंद्र गंगवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed