{"_id":"67100ce0ad3f2ba0ea049944","slug":"advocate-protection-act-should-be-implemented-ajay-shukla-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124140-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू हो : अजय शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू हो : अजय शुक्ला
विज्ञापन
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अजय कुमार शुक्ला को बां
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अजय कुमार शुक्ला पीलीभीत पहुंचे और अधिवक्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सरकार अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करे।
पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून तत्काल लागू करे।
उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की जवाब देही एवं पारदर्शिता हेतु प्रदेश के सभी न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। प्रदेश के अधिवक्ताओं को वकालत करने के लिए सरकार की ओर से पक्के चैंबर उपलब्ध कराए जाएं। प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को सामूहिक बीमा योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने कई योजनाओं से अधिवक्ताओं को वंचित कर रखा है। किसान सम्मान निधि भी उन किसानों को नहीं मिल रही है, जो कृषि के साथ वकालत कर रहे हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और समुचित समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, महासचिव आनंद मिश्रा, विवेक अवस्थी, डॉ. जीएल वर्मा, विवेक पांडे, अशोक बाजपेई, बाबूराम शर्मा, तेज सिंह वर्मा, विद्याराम वर्मा, सैयद हैदर जाफरी, अशोक शर्मा, संजीव दुबे, सत्य पाल गौतम, महेंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।