फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocate

एसडीएम और कोतवाल के खिलाफ दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे वकील

Wed, 07 Aug 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Advocate
पूरनपुर। वकीलों ने एसडीएम और कोतवाल के खिलाफ दूसरे दिन भी जुलूस निकाला और तहसील परिसर में प्रदर्शन करने के बाद उनका पुतला फूंका। वकील एसडीएम व कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई या स्थानांतरण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम और कोतवाल के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जहां वकीलों ने साथ लाए एसडीएम और कोतवाल के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग के अफसर मिलकर घपलेबाजी कर रहे है। शेरपुरकलां में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद पर शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। बाद में एक पक्ष के दो भाइयों को जेल भेजा गया। सरकारी कार्यालयों में गलत ढंग से कई प्राइवेट कर्मचारी लगा रखे है। आरोप है कि प्राइवेट कर्मचारी जमकर अवैध वसूली करते है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जब तक एसडीएम और कोतवाल के खिलाफ जांच होकर कार्रवाई नहीं होती या फिर उनका स्थानांतरण नहीं होता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वकीलों में संजय सक्सेना, विकास सक्सेना, असलम खां, डीपी यादव, सईद खां, संजय पांडेय, संजय विश्वास, सुशील सक्सेना, राहुल सक्सेना, कौशलेंद्र भदौरिया, फकरूल मंजरी आदि रहे।
विज्ञापन


प्राइवेट कर्मचारी रहे गायब, परेशान रहे फरियादी
पूरनपुर। एसडीएम व तहसील कार्यालय सहित सीएचसी, पूर्ति विभाग सहित कई विभागों में कर्मचारियों की कमी को लेकर प्राइवेट लोगों से कार्य लिया जा रहा है। वकीलों के प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को प्राइवेट कर्मचारी कार्यालयों से गायब रहे। इससे कई कक्षों में ताले लटकने से फरियादियों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल को लेकर कल दूसरा गुट खोलेगा पत्ते
पूरनपुर। न्यू प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को एसडीएम से मिलकर वार्ता करेगा। वार्ता के बाद प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की हड़ताल के समर्थन में निर्णय होगा। यह निर्णय न्यू प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed