फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adverse entry given to revenue clerk for negligence

Pilibhit News: लापरवाही पर राजस्व लिपिक को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry given to revenue clerk for negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जंगरोली के एक ग्रामीण के आर्थिक सहायता के मामले का राजस्व लिपिक ने तय समय में निस्तारण नहीं किया। लिपिक की इस लापरवाही पर डीएम ने उसे विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण कराने के आदेश हैं, ताकि जिला डिफालटर की सूची में न आ सके। इसको लेकर डीएम की ओर से भी सभी को आदेश जारी किए गए हैं। डीएम ने जब राजस्व मामलों की समीक्षा की तो लिपिक की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व लिपिक मेराज अहमद को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के एडीएम को निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर लिपिक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि जंगरोली के रहने वाले इलायस का आर्थिक सहायता को लेकर मामला सामने आया था। जिसका 11 जनवरी तक निस्तारण होना था। इसके बाद भी लापरवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार लिपिक को चेतावनी दी जा चुकी थी। एडीएम राम सिंह गौतम ने बताया राजस्व लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि सदर तहसीलदार के माध्यम से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed