फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adverse entry given to four ADO Panchayat

Pilibhit News: चार एडीओ पंचायत को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 16 Jun 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry given to four ADO Panchayat
पीलीभीत। ग्राम पंचायताें में संचालित जनसेवा केंद्रों के संचालन में समीक्षा के दौरान काफी लापरवाही सामने आई थी। इसको लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने चार ब्लाॅकों के सहायक विकास अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रवृष्टि दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे उन्हें आय-जाति निवास समेत विभिन्न प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए जनसेवा केंद्रों का संचालन शुरू किया गया था। जनसेवा केंद्रों का संचालन पंचायत सहायकों के माध्यम से किया जा रहा है। इन जनसेवा केंद्रों से ग्रामीणों को भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। चार दिन पहले शासन ने समीक्षा के दौरान जिले की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने जब समीक्षा की तो ब्लाॅक बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा और ललौरीखेड़ा की अधिकांश ग्राम पंचायतों के जनसेवा केंद्रों की सर्विस शून्य पाई गई। लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नजरुल हसन, कृष्णा देवी, हरीशचंद्र भारतीय, इज्जत अली को विशेष प्रतिकूल प्रवृष्टि दी है। चारों एडीओ पंचायत को जारी प्रतिकूल प्रवृष्टि में कहा गया कि कई बार निर्देशों के बावजूद पंचायत सहायक द्वारा संचालित किए जाने वाले जनसेवा केंद्रों के संचालन में कोई रुचि नहीं ली गई। अपने पदीय दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों को जनसेवा केंद्रों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed