फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adulteration of Mustard Oil, Turmeric and Chili Powder

सरसों के तेल, हल्दी और मिर्च पाउडर में सामने आई मिलालट

Tue, 21 Jun 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Adulteration of Mustard Oil, Turmeric and Chili Powder
पीलीभीत। फूड सेफ्टी वैन सोमवार दोपहर अशोक कॉलोनी के संतराम सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पहुंची। वैन में खाद्य पदार्थों के पचास नमूने लिए गए। तीन नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई। सरसों के तेल, हल्दी और मिर्च के पिसे पाउडर में खतरनाक रंगों की मिलावट सामने आई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने इस तरह के खाद्य पदार्थ भोजन से हटाने की सलाह दी। यह भी कहा कि जब कभी किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट का शक हो, तत्काल उन्हें कॉल करें। नमूने की जांच कराएंगे। मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज होगा। दोष सिद्ध होने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इसके लिए काम कर रहा है। फिलहाल मिलावट के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान छेड़ा गया है।
विज्ञापन

अशोक कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्र के लोग दूध, दही, छांछ, रिफाइंड, सरसों के तेल और हल्दी, मिर्च, धनिया आदि की जांच कराने के लिए पहुंचे। महिलाओं ने उत्साह दिखाया। दो घंटे तक महिलाएं आती रहीं। कई पुरुष भी अपने घर से दूध के नमूने लेकर पहुंचे। दूध में पानी के अलावा कोई मिलावट नहीं थी। हल्दी, मिर्च और सरसों के तेल में सिंथेटिक रंगों की मिलावट सामने आई है। सरसों के तेल में किसी और तेल की मिलावट की संभावना रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय रॉयल पार्क में आज रहेगी फूड सेफ्टी वैन
संजय रॉयल पार्क में फूड सेफ्टी वैन मंगलवार को दिन में तीन बजे से शाम को पांच बजे तक रहेगी। वैन में खाद्य पदार्थ के नमूनों की फ्री में जांच की जाएगी। महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष अनीता तिवारी ने कहा कि उनके संगठन की महिलाएं पार्क में पहुंचकर खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच कराएंगी।
अगर करानी है जांच तो ध्यान दीजिए
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने के लिए यह जागरूकता अभियान है। दूध और दही की जांच करानी है तो 100-100 ग्राम की मात्रा में लाएं। अगर पानी की जांच करानी है तो 250 मिली लीटर पानी लेकर जाएं। तेल और देशी घी की जांच के लिए 40-50 ग्राम मात्रा में नमूना लेकर आना है।

महिलाओं ने दिखाया उत्साह, लगा रहा तांता
नेहा भसीन ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया। फोन करके महिलाओं को बुलाया और जांच कराई। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कुरेंद्र पाल सिंह ने सबसे पहले दूध की जांच कराई जो सही निकला। इसके बाद ऊषा भसीन, कविता धामोजा, नीति चावला, अल्पना छाबड़ा, दीपाली पुरी, रेखा अरोड़ा समेत तमाम महिलाएं पहुंची। जीवन ज्योति भसीन ने सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed