फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   adrm

एडीआरएम ने विंडो निरीक्षण के बाद जंक्शन पर देखीं व्यवस्थाएं

Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
adrm
पीलीभीत। एडीआरएम अजय कुमार वार्ष्णेय ने शुक्रवार को टनकपुर तक विंडो निरीक्षण किया। इसके बाद जंक्शन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम को स्थानीय अधिकारियों को ट्रेनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश देने के बाद इज्जतनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

एडीआरएम ने शुक्रवार को पीलीभीत से टनकपुर तक विंडो निरीक्षण किया। एडीआरएम अजय कुमार वार्ष्णेय शुक्रवार को सुबह 07:25 बजे 55371 नंबर की ट्रेन में लगे स्पेशल सैलून से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने न्यूरिया, मझोला, वनवसा, खटीमा और टनकपुर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टनकपुर से दोपहर बाद एडीआरएम ट्रेन नंबर 55376 से पीलीभीत जंक्शन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर तीन, प्लेटफॉर्म एक का भी निरीक्षण किया। इसके बाद हाल ही में शुरू हुए इलेक्ट्रानिक पैनल को देखा। उन्होंने प्लेटफॉर्म की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों से भी जानकारी ली। उन्होंने ट्रेनों के संचालन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रभात कुमार और महावीर भी मौजूद रहे। शाम को ट्रेन नंबर 55368 में लगे स्पेशल सैलून से इज्जतनगर के लिए रवाना हो गए। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रूटीन निरीक्षण था। इसके तहत पीलीभीत से टनकपुर तक विंडो निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed