{"_id":"623cbdc6f716802898198ee6","slug":"admit-card-not-received-due-to-non-payment-of-fees-missed-exam-pilibhit-news-bly479218228","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा न होने के कारण नहीं मिला प्रवेशपत्र, परीक्षा छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा न होने के कारण नहीं मिला प्रवेशपत्र, परीक्षा छूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। फीस जमा न कर पाने पर हाईस्कूल के छात्र को प्रवेशपत्र नहीं दिया गया। इससे छात्र की परीक्षा छूट गई। प्रवेश पत्र न मिलने से छात्र मायूस होकर घर लौट गया। गांव धर्मापुर निवासी रामसिंह का पुत्र लखपत सिंह नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। छात्र ने बताया कि पारिवारिक समस्याओं के कारण वह स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाया।
गेहूं कटने के बाद फीस अदा करने की बात कही मगर उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। इससे वह परीक्षा से वंचित रह गया। उसने बताया कि प्रवेशपत्र लेने को बुधवार को कॉलेज पहुंचा था। बृहस्पतिवार को भी परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश पत्र लेने कॉलेज गया मगर उसे प्रधानाचार्य से मिलने ही नहीं दिया गया। बगैर फीस जमा किए प्रवेश पत्र देने से शिक्षकों ने इंकार कर दिया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने बताया कि छात्र प्रवेशपत्र के लिए कॉलेज ही नहीं आया। उन्होंने बताया कि छात्र ने कक्षा नौ और हाईस्कूल की फीस जमा नहीं की। हाईस्कूल में उसका पंजीकरण अपने पास से रुपये देकर कराया गया। छात्र उससे मिलता तो प्रवेश पत्र जरूर दिलाया जाता।