{"_id":"578a741c4f1c1b6c2a13dbc4","slug":"admission-in-ram-lubhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलुभाई महाविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलुभाई महाविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
रामलुभाई महाविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलुभाई साहनी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार से बीएससी प्रथम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले दिन 28 एडमिशन हुए। वहीं उपाधि महाविद्यालय में बीए व बीएससी की तीसरी कटऑफ मेरिट जारी की गई।
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को बीएससी प्रथम वर्ष की पहली कटऑफ मेरिट जारी की गई थी। इधर शनिवार को पहली कटऑफ में शामिल 28 छात्राओं ने एडमिशन लिए। प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष की 80 सीटों के सापेक्ष 93 प्रवेश फार्म जमा किए गए थे। विश्वविद्यालय प्रवेश नियमावली के अनुसार बीकाम प्रथम वर्ष में पहले इंटरमीडिएट कॉमर्स उत्तीर्ण छात्राओं को मौका दिया जाएगा। बीकाम में 18 जुलाई से प्रवेश शुरू होंगे। इन्हें 20 जुलाई तक मौका दिया जाएगा। इसके बाद शेष बची सीटों पर इंटरमीडिएट मैथ उत्तीर्ण छात्राओं के एडमिशन लिए जाएंगे।
इधर उपाधि महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत शनिवार को बीए व बीएससी प्रथम वर्ष की तीसरी कटऑफ मेरिट जारी कर दी गई। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि तीसरा कटऑफ में बीएससी बायो वर्ग के अनारक्षित वर्ग के लिए छात्रों के 67.6 प्रतिशत व छात्राओं के लिए 67.4, ओबीसी वर्ग के छात्राओं के लिए 65 व छात्राओं के लिए 63.6 प्रतिशत, मैथ वर्ग में अनारक्षित के लिए 70 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 64.4 प्रतिशत है। वहीं बीए की तीसरी कटऑफ में अनारक्षित वर्ग में 66.2 प्रतिशत, ओबीसी मेें 63 तथा एससी में 58.4 प्रतिशत रखी गई है। उन्होंने बताया कि बीकाम की 160 सीटों के लिए पहले इंटर कामर्स को वरीयता दी गई थी। निर्धारित तिथि तक 139 सीटों पर एडमिशन लिए जा चुके हैं। अब शेष बची 21 सीटों के लिए इंटर मैथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरी कटऑफ में शामिल विद्यार्थियों के एडमिशन सोमवार से लिए जा सकेंगे।