फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration sent a list of 22 thousand farmers to the compensation of five crores

प्रशासन ने 22 हजार किसानों की पौने पांच करोड़ के मुआवजा को भेजी सूची

Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administration sent a list of 22 thousand farmers to the compensation of five crores
पीलीभीत। जिले में पिछले दिनों आई बाढ़ से किसानों की फसलों का नुकसान हो गया। शासन ने दैवी आपदा के तहत किसानों मुआवजा देने के लिए फसल नुकसान आकलन के लिए प्रशासन को लगाया था। प्रशासन ने आकलन करके तो भेज दिया, मगर तीन दिन बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं सका। बाढ़ से 22,897 किसानों की फसल बर्बाद हुई है। इसके लिए किसानों को 4,74,55,680 रुपये का मुआवजा देने के लिए राहत आयुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई मसूलाधार बारिश के बाद 18 अक्तूबर की रात शारदा नदी उफना गई थी। पानी खेतों और आबादी में घुस गया थी। ऐसी तबाही मची कई दिनों तक लोग बाढ़ में फंसे रहे। हालांकि चार दिन बाद बाढ़ का पानी कम हो गया, मगर सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री और कृषि मंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया था। अधिकारियों से शीघ्र क्षतिग्रस्त घरों और बर्बाद हुई फसल का आकलन कराने के बाद राहत आयुक्त को रिपोर्ट भेजने की बात कही थी। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि सर्वे रिपोर्ट मिलने के 48 घंटे में किसानों के खातों में मुआवजा की राशि पहुंच जाएगी। तीन दिन पहले प्रशासन ने 22,897 किसानों की फसल बर्बाद का 4,74,55,680 रुपये के मुआवजा राशि के लिए रिपोर्ट भेज दी है। राहत आयुक्त की ओर से तीन दिन बीतने के बाद भी किसानों के खाते में मुआवजा राशि नहीं आई है। इससे किसानों को दीपावली की त्योहार फीका रहेगा।
विज्ञापन

कितने हेक्टेयर फसल हुई बर्बाद, नहीं पता
बाढ़ का पानी कम होने के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र का सर्वे शुरू कराया था। इसमें 1456 गांव बाढ़ प्रभावित पाए गए हैं। इसके बाद राजस्व टीमों को फसल नुकसान का आकलन कराने में लगाया गया था। लेखपालों ने किसी तरह फसल का आकलन करते हुए करोड़ों का नुकसान तो बता दिया, मगर कितने हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई। इसको जानकारी अधिकारियों के पास नहीं है। इससे किसानों में भी असमंजस की स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तहसील में कितने किसानों का हुआ नुकसान
तहसील किसान मुआवजा राशि
अमरिया 554 - 11,86,857
बीसलपुर 9993 - 1,93,44,228
कलीनगर 4337 - 1,20,81,081
पीलीभीत 6146 - 89,15,251
पूरनपुर 1867 - 59,28,263
------------------------------------------
कुल 22,897 - 4,74,55,680
-----------------------------------------
सर्वे पूरा होने के बाद शनिवार शाम को ऑनलाइन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट के साथ किसानों का बैंक एकाउंट नंबर और आधार नंबर भी भेजा गया है। मुआवजा की राशि सीधे किसानों के खाते में आएगी। मुआवजा राशि जल्द ही किसानों के खाते में जा जाएगी। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed