फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ADM inspected the rescue arrangements along with the officers of the flood section

Pilibhit News: एडीएम ने बाढ़ खंड के अफसरों के साथ देखे बचाव के प्रबंध

Sat, 13 Jul 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
ADM inspected the rescue arrangements along with the officers of the flood section
शहर की आफीर्सर कॉलोनी परिसर का निरीक्षण करती एडीएम।संवाद
पीलीभीत। चार दिनों बाद ऑफीसर काॅलोनी से पानी पास हो गया। अब दोबारा से यह स्थिति न बने, इसको लेकर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता के साथ एडीएम ने निरीक्षण किया। वहीं लोनिवि की ओर से भी क्षति का आकलन किया गया।
विज्ञापन

खकरा और देवहा नदी में जलस्तर बढ़ जाने से पूरे शहर में बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ से ऑफीसर कॉलोनी भी अछूती नहीं रही। यहां पर आठ जुलाई की रात से ही पानी भरना शुरू हो गया। इसको लेकर अधिकारी रात में ही आवासों को छोड़कर होटलों में चले गए।
विज्ञापन

कॉलोनी में चार दिनों तक करीब छह फुट तक पानी भरा रहा। शुक्रवार को हालात सामान्य होने पर अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार के साथ पूरी कॉलोनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम ने अधिशासी अभियंता से अब दोबारा से यह स्थिति न बने इसको लेकर तकनीकी रूप से जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार कॉलोनी में जलभराव रोकने का प्रबंध किया जाए।

एडीएम ने बताया कि टीम तकनीकी तौर पर जांच कर रही है। बाढ़ में कितना नुकसान हुआ, इसको लेकर लोनिवि के अधिशासी अभियंता से जांच कराई जाएगी। एस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed