{"_id":"68f3e454288deec18c0fc7d6","slug":"adm-caught-an-outsider-at-the-upss-center-dsc-was-found-in-his-pocket-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-146302-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एडीएम ने यूपीएसएस के केंद्र पर बाहरी को पकड़ा, जेब से मिली डीएससी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एडीएम ने यूपीएसएस के केंद्र पर बाहरी को पकड़ा, जेब से मिली डीएससी
Sun, 19 Oct 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की मंडी समिति परिसर के धान खरीद केंद्रों का हाल जानने पहुंची जिला खाद अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया को तीन क्रय केंद्रों के खरीद में गड़बड़ी मिली। एक केंद्र पर बाहरी व्यक्ति बैठा मिला। पड़ोस में रखे बैग से केंद्र्र प्रभारी की डीएससी (डिजिटल हस्ताक्षर) बरामद हुई। एडीएम ने डिप्टी आरएमओ से नाराजगी जताई। तीन केंद्र बंद करने की संस्तुति और एक क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के निर्देश दिए। एडीएम के निरीक्षण का पता चलते ही कई केंद्रों का संचालन कर रहे बाहरी व्यक्ति भाग निकले।
जिले में धान खरीद में कमाई के खेल की गणित पहले दिन से ही शुरू हो गई थी। खरीद केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों के दखल को लेकर अमर उजाला ने सात अक्तूबर के अंक में धान खरीद: केंद्र प्रभारी नदारद, कुुर्सी संभाल रहे बाहरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें धान खरीद में कमाई के खेल का जिक्र किया गया था। जिला प्रशासन को धान खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर कई दिनों बाहरी लोगों की ओर से खरीद की सूचना मिल रही थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे एडीएम ऋतु पूनिया ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एफसीआई, यूपीएसएस, पीसीयू व केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपीएसएस के केंद्र संख्या सात पर एक बाहरी व्यक्ति केंद्र का संचालन करते मिला।
तीन धान खरीद केंद्रों पर मिली खामियां
एडीएम को केंद्र संख्या तीन, छह और सात के धान खरीद के स्टॉक में गड़बड़ी मिली। यूपीएसएस के क्रय केंद्र छह और सात पर स्टाॅक में बताया गया धान और वास्तविक दर्ज धान में अंतर मिला। पीसीयू के केंद्र नंबर तीन पर भी गड़बड़ी मिली। यूपीएसएस केंद्र संख्या-नौ का भंडारण आठ नंबर पर लगे रहने पर भी एजेंसी प्रबंधक पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान निरीक्षण आख्या में इसको दर्ज कराते हुए डीएम को एसडीएम ने खुद रिपोर्ट दी। एडीएम ने डीएफएमओ को रिपोर्ट में उल्लेख कर तीनों सेंटरों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वर्जन
मंडी में यूपीएसएस के दो और एक पीसीयू के केंद्र पर लापरवाही मिली। डिप्टी आरएमओ से रिपोर्ट मांगी है। खरीद में पारदर्शिता रखी जाए और किसानों को किसी तरह की असुविधा न होने दें।
- ऋतु पूनिया, एडीएम/जिला खरीद अधिकारी।