{"_id":"5ec15d738ebc3e902b0f78f3","slug":"adg-visit-lockdown-area-pilibhit-news-bly4061465158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी बिना किसी को बताए पहुंचे लॉकडाउन देखने, परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी बिना किसी को बताए पहुंचे लॉकडाउन देखने, परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरेली जोन के एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने औचक निरीक्षण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस चौकियों पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस कर्मियों को मास्क के प्रयोग और सामाजिक दूरी बनवाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा एडीजी ने प्रवासी मजदूरों के आने को लेकर शासन से जारी दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराने को कहा। एडीजी ने व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया, मगर सख्ती करने का भी इशारा कर गए।
रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार नहीं खुला था। इसे लेकर मुख्यालय स्तर पर अधिकारी-कर्मचारियों की आवाजाही कम थी। अचानक बरेली से एडीजी अविनाश चंद्र सादा कपड़ों में गोपनीय तरीके से पीलीभीत में लॉकडाउन का जायजा लेने पहुंच गए। बरेली हाईवे पर शाही पुलिस चौकी पर वह कुछ देर रुके। यहां पहले तो पुलिसकर्मी एडीजी के पहुंचने की बात समझ नहीं पाए, लेकिन जब एडीजी के आने पता चला तो हलचल मच गई। एडीजी ने पुलिसकर्मियों से लॉकडाउन से जुड़े सवाल-जवाब किए। इसके बाद उन्होंने असम चौराहा पुलिस चौकी, जरा पुलिस चौकी पर पहुंचकर पिकेट ड्यूटी की हकीकत परखी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से लॉकडाउन नियमों का पालन कराएं। कोरोना संक्रमण काल के समय ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी एडीजी ने पुलिस कर्मियों से पूछा। फिर मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी पर विशेष ध्यान देने की बात कहकर वापस चले गए। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि एडीजी गोपनीय रूप से दौरे पर आए थे। स्थानीय पुलिस को इसकी पहले से भनक नहीं थी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।