{"_id":"57069e644f1c1b5319c813dc","slug":"activity-in-navratri-dandiya-garba-boom","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि एक्टिविटी में डांडिया, गरबा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि एक्टिविटी में डांडिया, गरबा की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र।
- फोटो : pilibhit, beureu
लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नवरात्र एक्टिविटी में बच्चों ने मां दुर्गा के पूजन के साथ डांडिया और गरबा डांस प्रस्तुत किया।
नवरात्र के उपलक्ष्य में विद्यालय में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती की स्तुति से किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने नमो नमो अंबे सुखकरणी, नमो नमो अंबे दु:खहरणी का गुणगान किया। इसके बाद बच्चों ने डांडिया और गरबा डांस की पेशकश से सभी का मन मोह लिया। मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य रमेशवंद्र सेमवाल और हेड मिस्ट्रेस वीना अरोरा ने नवरात्र के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर पूनम रानी, रेनू राठौर, शुचि बंसल, आकांक्षा सहगल आदि मौजूद रहीं।