फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Activists of Hinduist organization started the construction of Yagyashala

Pilibhit News: हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुरू कराया यज्ञशाला का निर्माण

Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Activists of Hinduist organization started the construction of Yagyashala
दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के समीप सतभैया बाबा मंदिर की यज्ञशाला के निर्माण का पूजन के साथ शुभार - फोटो : mathura
पूरनपुर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन के समीप ढहाए गई सतभैया बाबा की यज्ञशाला का रविवार को पूजन के साथ उसी स्थान पर निर्माण शुरू करा दिया। संत, महात्माओं ने पूजन के साथ यज्ञशाला की नींव रखी। भंडारा भी हुआ, इसमें तमाम लोगों ने प्रसाद लिया।
विज्ञापन


रेलवे के अफसरों ने दुधियाखुर्द स्टेशन के समीप सतभैया बाबा स्थल परिसर में बनी यज्ञशाला और विधायक निधि से बनाया गया यात्री टीनशेड रेलवे की जमीन पर बना होने का तर्क देकर तीन मई को जेसीबी से ढहा दिया था। परिसर में लगे कई हैंडपंप जेसीबी से तोड़ दिए गए। इसके विरोध में धार्मिक स्थल के महंत राममूर्ति दास ने कई लोगों के साथ डीएम से मिलकर धार्मिक स्थल में बगैर किसी नोटिस सूचना के यज्ञशाला, यात्री टीनशेड ढहाने व हैंडपंप तोडने की शिकायत की।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध-प्रदर्शन किया। सात मई को एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रीय बजरंग दल, गौरक्षा प्रमुख, भारतीय बजरंग दल आदि की आरपीएफ से वार्ता हुई थी। हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता उसी स्थल पर यज्ञशाला निर्माण को अड़े थे। रविवार को हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने सतभैया बाबा स्थल पहुंचकर उसी स्थान पर यज्ञशाला का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के महंत और अन्य संतों ने यज्ञशाला की पूजन के साथ नींव रखी। राष्ट्रीय बजरंग दल, गौरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया ने बताया कि यज्ञशाला का निर्माण दस दिन में पूरा हो जाएगा। इस दौरान ऋतुराज पासवान, शिवम सिंह भदौरिया, मानवेंद्र सिंह, विधिओम सिंह, विजय सिंह, सुनील गुप्ता, धनंजय मिश्रा, शिवा पांडेय, विजय सिंह, त्रिभुवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed