फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action will be taken if extra charges are taken on stamp sale

Pilibhit News: स्टांप बिक्री पर अतिरिक्त शुल्क लिए जाने पर होगी कार्रवाई

Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if extra charges are taken on stamp sale
पीलीभीत। स्टांप बिक्री पर अब अतिरिक्त रुपये मांगने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी हुआ है। शासन से जारी हुए आदेश के बाद विभागीय अफसरों ने इसको लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालयोंं में पहुंचने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के क्रम में लगातार शासन की ओर से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। स्टांप बेचने वाले विक्रेता अब स्टांप खरीदने वाले व्यक्ति से अतिरिक्त शुल्क की मांग नहीं कर सकेंगे। पांच सौ रुपये के स्टांप का पांच सौ रुपये ही देना होगा। लखनऊ की महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। अतिरिक्त रुपये की मांग पर संबंधित पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ई-स्टांप सर्टिफिकेट पर भी यह लिखना होगा कि उन्होंने स्टांप शुल्क से अधिक रुपये नहीं लिए हैं। भुगतान के समय भी जमीन लेने वाले के खाते से ही ऑनलाइन रुपये का भुगतान लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
स्टांप विक्रेता अब लोगों से अधिक रुपये नहीं ले सकेंगे। इसको लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिया गया है। अधिक रुपये लेने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कुमार त्रिपाठी, एआई स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed