फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   action

मूल्यांकन कार्य में डीआईओएस ने दोबारा पकड़ी खामियां

Tue, 14 Apr 2015 12:00 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 14 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
action
यूपी
विज्ञापन
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन कार्य में डीआईओएस ने एक बार फिर खामियां पकड़ ली। उन्होंने एक परीक्षक को डिबार करने की संस्तुति की है, जबकि 11 परीक्षकों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। सोमवार को डीआईओएस जेके वर्मा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई उत्तर पुस्तिकाओें के योग में भारी अंतर पाया गया। सीएंडजे इंटर कॉलेज के शिक्षक नवलकिशोर द्वारा जांची गई तीन कॉपियों के योग में काफी अंतर पाया गया।

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षक नवल किशोर द्वारा जांची गई नागरिक शास्त्र विषय की एक कॉपी में भीतर 24 अंक दिए गए थे, जबकि बाहर 18 अंक अंकित किए गए। दूसरी अज्ञैर तीसरी कॉपी के योग में भी बड़ा अंतर पाया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षक नवलकिशोर की बड़ी लापरवाही मिलने के चलते उन्हें डिबार करने की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद की जा रही है। उनके पारिश्रमिक से 85 प्रतिशत कटौती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 11 परीक्षकों की कॉपियों का भी गहनता से परीक्षण किया गया तो उनमें भी खामियां पाई गईं। उन्होंने बताया कि आरती डिग्री कॉलेज मीरपुर के अभिषेक कुमार, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ज्योरहा कल्याणपुर के चंद्रपाल गंगवार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के भगत सिंह व अजयवीर, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के पीके गुप्ता,  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर के राजेंद्र सिंह व अवधेश कुमार, अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की रत्ना सिंह, जोगीठेर के शकील अहमद, शिशु बिहार इंटर कॉलेज बीसलपुर के ओमप्रकाश राठौर व राम इंटर कॉलेज की सरला राठौर को कठोर चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी के द्वारा यदि मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतना पाया गया तो डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी।
16 तक निपटाना होगा मूल्यांकन कार्य
शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 16 अप्रैल तक निपटाने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि पूर्व में 18 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इधर अब शासन ने पुन : आदेश जारी करते हुए 16 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के आदेश दिए हैं। जीआईसी मूल्यांकन केंद्र में करीब 20752 व जीजीआईसी में 45000 कॉपियों का मूल्यांकन होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed