फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Acquire the right to unite Farmers are : Rakesh Tikait

हक हासिल करने को एकजुट हो किसान: राकेश टिकैत

Wed, 16 Sep 2015 10:56 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Wed, 16 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Acquire the right to unite Farmers are : Rakesh Tikait

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा किसानों को अपना हक हासिल करने को एकजुट होना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ रहकर किसान खुद को बर्बाद न करें। वह मंडी समिति में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

बुधवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें ओलावृष्टि और बारिश से खत्म हो गई। गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं मिला। खेतों में खड़ी धान की फसल बिजली न आने से सिंचाई के अभाव में सूख रही है और सरकारें किसान हितैषी होने का दावा कर रही हैं। प्रदेश में किसान वर्ष मनाया जा रहा है और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने किसानों से अपने को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर पूंजीपतियों के हक के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गेहूं, धान और गन्ने को समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है उद्योगपतियों को करोड़ों का मुनाफा दिया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि धान की फसल तैयार हो चुकी है लेकिन अभी तक खरीद की व्यवस्थाएं नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मिलीभगत के कारण इस बार सीधी खरीद कराने की तैयारी में हैं, जिससे किसानों के साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें गन्ना बकाया भुगतान कराने, धान क्रय केंद्र समय से खुलवाने, सीधी खरीद पर रोक लगवाने, जंगल से सटे खेतों में फसल सुरक्षा को तार बाड़ कराने आदि की मांग की गईं थीं। पंचायत में मंडल प्रभारी बिजेंद्र यादव, शिशुपाल सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, भजनलाल क्रोधी, ओमप्रकाश, मंजीत सिंह, संतोष यादव, जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, सूरत सिंह फौजी, धर्मपाल, सुल्तान खां, मुन्नालाल गंगवार, बाबूराम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed