फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acmo, corona

एसीएमओ ने जीत ली कोरोना से जंग, जल्द संभालेंगे काम

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
acmo, corona
पीलीभीत। कोरोना संक्रमित निकलने के बाद एसीएमओ की अंतिम जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल में डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अभी वह कम से कम एक सप्ताह होम क्वारंटीन रहेंगेे। एसीएमओ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

10 जुलाई को जिला अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से कोरोना पॉजिटिव पाए गए एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी को बरेली के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसीएमओ के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कोविड अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई क्योंकि वह कोविड नियंत्रण के नोडल प्रभारी थे। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल से दो दिन पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया। कमजोरी आने की वजह से उन्हें एक सप्ताह तक घर में रहने की सलाह दी गई है। इससे पूर्व उनकी पत्नी की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed