फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

Pilibhit News: घुंघचाई में ईंटों भरी ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत

Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
acident
ट्राली से दबकर मजूदर की मौत के बाद लगी भीड़ व घटना जानकारी लेतीं सीओ ज्योति यादव। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ रहे दियोरिया थानाक्षेत्र के गांव रहमानगंज निवासी कालीचरन की फिसलकर पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने कालीचरन के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के समीप हुई। ट्रैक्टर चालक दियोरिया के गांव रहमानगंज निवासी अजयपाल ने बताया कि बीसलपुर के एक ईंट भट्ठे से ट्रॉली में ईंटे भरकर गांव सिमरिया में उतारने आ रहा था। ईंटों भरी ट्रॉली पर तीन-चार मजदूर सवार थे। घटनास्थल के समीप मजदूर गांव रहमानगंज निवासी कालीचरन (45) पानी पीने के लिए उतर गया। पानी पीने के बाद वह चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पीछे से चढ़ रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। कालीचरन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। एसओ घुंघचाई राजेंद्र सिंह सिरोही, सीओ ज्योति यादव मौके पर पहुंचे। घटना देखकर ट्रैक्टर चालक की हालत खराब हो गई। इस पर उसे सीएचसी भिजवाया गया। एसओ ने बताया कि कालीचरन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
वाहन की टक्कर से घायल अधिवक्ता की मौत
पूरनपुर। वाहन की टक्कर से तीन दिन पहले घायल हुए अधिवक्ता शिवा भटनागर की इलाज के दौरान सोमवार को बरेली में मौत हो गई। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि शिवा कई सालों से तहसील में प्रैक्टिस करते थे। तीन दिन पहले हाईवे पर स्कूटी से पीलीभीत की ओर से लौटते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। इलाज को उनको बरेली ले जाया गया। सोमवार को इलाज के दौरान शिवा की मौत हो गई। अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed