फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of raping a girl after holding her hostage for three days, report filed against four people including three brothers

Pilibhit News: तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, तीन भाइयों समेत चार पर रिपोर्ट

Fri, 22 May 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl after holding her hostage for three days, report filed against four people including three brothers
पुलिस की जांच में प्रेम-प्रसंग की बात आई सामने, मुख्य आरोपी से पुलिस ने शुरू की पूछताछ
विज्ञापन

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी ओमदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। शाहजहांपुर के निगोही के गांव धीरट के युवक और उसके दो छोटे भाइयों समेत चार पर आरोप लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, युवती युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 मई को वह थाना बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके में चली गई थी। घर पर उसका एक पुत्र और दो पुत्रियां थीं। आरोप है कि उसके मायके जाते ही कुछ लोग उसकी 19 वर्षीय पुत्री को अपने घर ले गए। 19 मई को जब वह मायके से अपने घर लौटी तो पुत्री के गायब होने की जानकारी मिली। तलाशी के दौरान एक आरोपी उसकी पुत्री को घर लाकर छोड़ गया। इसके बाद पुत्री ने उसे पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे तीन दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। बदनामी होने के डर से वह शांत रही। इसके बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के निवासी हैं चारों आरोपी
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव धीरट निवासी ओमदेव, हरिओम, शोभित कुमार और नितेश कुमार को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी ओमदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मुख्य आरोपी ओमदेव के दो सगे भाई और एक मौसेरे भाई को भी नामजद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक-युवती में प्रेम-प्रसंग का मामला है। तीन दिन पूर्व युवती युवक के घर चली गई थी और 19 मई को युवक के साथ घर वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का बयान कोर्ट में दर्ज
पुलिस के अनुसार, युवती शादी करने की जिद करते हुए मेडिकल कराने से भी इन्कार कर रही थी। मामले में मेडिकल कराकर पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed