{"_id":"66b2b47921e948cb3303e674","slug":"accused-of-plowing-the-ridge-written-complaint-lodged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120576-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेड़ जोतने का आरोप, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेड़ जोतने का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन
घुंघचाई। कुछ लोगों ने बंदूक के बल पर खेत की मेड़ को जोतवा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की। शिकायत पुलिस से की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मजरा निवासी हरदेव सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसका खेत बाजारगंज में पड़ता है। पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके खेत की मेड़ ट्रैक्टर से जोत दी। जानकारी लगने पर जब उसने विरोध किया तो वह राइफल लेकर दौड़ पड़ा। इसके बाद गाली गलौज करने लगा।
आरोप है कि मारपीट कर उसको जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने वहां से भाग कर जान बचाई और शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद